
IPL 2026 से पहले अबू धाबी में मिनी ऑक्शन रखा गया। जहां पर क्रिकेटर प्रशांत वीर (Prashant Veer) ने इतिहास रच दिया। अमेठी जिले के गूजीपुर गांव के रहने वाले युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने करोड़ों में खरीदा। टीम ने रिकॉर्ड 14.29 करोड़ में खरीदकर प्रशांत वीर को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया है।
IPL के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने Prashant Veer
बता दें कि इस मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपए था। लेकिन चेन्नई ने उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उनके बेस प्राइस के करीब 47% ज्यादा राशि खर्च कर टीम में ले लिया। इस बोली के बाद पूरा देश का ध्यान प्रशांत वीर पर चला गया।
CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा
जैसे ही प्रशांत वीर की ये खबर उनके गांव पहुंची, पूरा गांव खुशी से झूम उठा। प्रशांत के घर लोग उन्हें बधाइया दे रहे है। साथ ही उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान प्रशांत की मां अंजना त्रिपाठी ने भी पति रामेन्द्र त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।