Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट मोड़ पर आया प्रशासन

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का रेला उमड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे तक गंगोत्री धाम में दस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और विभिन्न जगहों से लगभग अट्ठाईस हजार यात्री गंगोत्री धाम की तरफ बढ रहे हैं। वही यमुनोत्री धाम में भी आज दोपहर 2 बजे तक तक साढे आठ हजार लोगों ने दर्शन कर लिए हैं और लगभग बीस हजार लोग विभिन्न पड़ावों से यमुनोत्री मार्ग पर आगे बढ रहे हैं।

उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

तीर्थयात्रियों की भारी तादाद में आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता और मुस्तैदी बढाते हुए सभी यात्रा व्यवस्था से जुड़़े अधिकारियों को धामों एवं यात्रा रूटों पर उतार दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे तक गंगोत्री धाम में 1100 वाहन एवं 9900 यात्री मौजूद थे। इसी तरह दोपहर में यमुनोत्री धाम व इसके पैदल मार्ग पर भी लगभग 8500 तीर्थयात्री मौजूद थे। जबकि यमुनोत्री के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी-खरसाली में भी लगभग 500 वाहन और 4500 श्रद्धालु हैं।

यात्रियों की भीड़ देख जिला प्रशासन अलर्ट

यात्रियों के रिकार्ड संख्या में दोनों धामों में आने की संभावना का आकलन करने के बाद प्रशासन के यात्रा व्यवस्था से जुड़े तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए यात्रा रूटों और धामों में निंरतर तैनात रहने के निर्देश जारी किए है। जिला मुख्यालय पर स्थापित यात्रा नियंत्रण कक्ष से धामों व मार्गों की स्थिति पर cctv के माध्यम से नजर रखी जा रही है। उत्तरकाशी के डीएम नियंत्रण कक्ष की कमान संभाले हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें