Neelkanth Mandir में उमड़ रहा शिवभक्तों का सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रावण मास की Neelkanth Yatra में शिवभक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। भारी बारिश भी भक्तों के उत्साह को नहीं डिगा पाई। देर रात से ही अब तक लाखों की संख्या में पौड़ी में वाहनों का आवगमन हो रहा है। जिसके बाद से पौड़ी पुलिस मोर्चा संभाले हुई है।

Neelkanth Mahadev Mandir में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
बीती रात से मौसम साफ बना हुआ है। जिसके बाद से यात्रा रात और दिन जारी है। यात्रा काल में शुक्रवार की सुबह तक 31.50 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने neelkanth mahadev mandir में जलाभिषेक किया।

दोपहिया वाहनों से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि रात एक बजे से ही कांवड़ यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। पैदल मार्ग ही नहीं मोटर मार्ग से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ पहुंच रहे हैं। इस भीड़ में दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक है। अत्यधिक वाहनों से जिला परिषद पार्किंग, प्राईवेट पार्किंग और मन्दिर समिति पार्किंग पूरी तरह से भर चुकी है।