Haridwar NewsBig News

युवती के कमरे में घुसा सिरफिरा युवक, झोंक दिया फायर, हालत नाजुक

हरिद्वार में दबंगो के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. सिडकुल थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने युवती के कमरे में घुसकर उसके सीने में फायर झोंक दिया. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. युवती को इलाज किए लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिरफिरे युवक ने युवती पर झोंका फायर

घटना मंगलवार रात की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने फिरोजाबाद में किराए पर रहने वाली एक युवती के कमरे में घुसकर फायर झोंक दिया. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था.

बहन के साथ किराये के कमरे में रहती थी युवती

पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी मिलते ही हरिद्वार के कप्तान प्रमेंद्र डोभाल भी अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली. प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है. पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि युवती अपनी बहन के साथ किराये के मकान में रहकर एक फैक्ट्री में काम करती है.

आरोपी की तलाश जारी

मंगलवार देर शाम युवती फैक्ट्री से लौटकर अपना काम कर रही थी. तभी युवक तमंचा लेकर कमरे में घुसा और फायर झोंककर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है युवक बिजनौर निवासी है जो रोशनाबाद में सैलून पर काम करता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की उसने ये कदम क्यों उठाया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें