Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार पुलिस ने गौवंशीय पशुओं को कटने से बचाया, तस्कर मौके से फरार

हरिद्वार पुलिस ने बीती देर शाम भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गौवंशीय पशुओं को कटने से बचाया. पुलिस को देख तीन तस्कर मौके से फरार हो गए.

हरिद्वार पुलिस ने गौवंशीय पशुओं को कटने से बचाया

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि से सिकरोड़ा गांव में कुछ व्यक्तियों के गोकशी करने के लिए दो बेलों को लाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पुलिस ने गिरधा मस्जिद के सामने चौराहे पर पहुंची. पुलिस को वहां से दो व्यक्ति दो सफेद बैलों के गले में बंधी रस्सी को पकड़ कर ले जा रहे थे. पीछे से आ रहे व्यक्ति के हाथ में एक थैला था.

तस्कर मौके से फरार

आरोपी पुलिस को देख मौके से पशु छोड़कर फरार हो गए. जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने मौके से गौकशी उपकरण बरामद किए हैं.फरार आरोपियों की पहचान राव फरदूला पुत्र राव अफजल निवासी हरिद्वार, कलीम पुत्र ईमामी निवासी हरिद्वार और खुर्शीद उर्फ काला पुत्र ईमामी निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है. तीनों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें