

देहरादून : बीते दिनों प्रेमनगर क्षेत्र में विंग नंबर-7 चायबाग के पास एक नाबालिग छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा उसका प्रेमी निकला जिसे छात्रा का किसे और से बात करना नगवार गुजा। वहीं इस मामले में बड़ी खबर ये है कि हत्यारा आरोपी नाबालिग है। जी हां बता दें कि सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने शैक्षिक प्रमाण पत्र की जांच करने के बाद उसे नाबालिग करार दिया है। कोर्ट ने अपराध को जघन्य बताते हुए आरोपित को फिलहाल सुद्धोवाला जेल में ही न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि 27 अक्टूबर की शाम को गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाले 11वीं की छात्रा आकांक्षा का गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी सरेंडर करने फिल्मी अंदाज में सीधे कोर्ट पहुंचा जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में दलील के बाद आरोपित को कोर्ट ने नाबालिग करार दिया जबकि पुलिस ने उसकी उम्र 19 साल बताई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के स्कूल से शैक्षिक प्रमाण पत्र मंगवाया और कोर्ट में पेश किया।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपित की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। हालांकि, आरोपित अभी न्यायिक हिरासत में जेल में ही रहेगा। इस मामले में मृतका के पिता ने प्रेमनगर थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोपित के खिलाफ हत्या के अलावा अन्य धाराएं न लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को विधायक सहसपुर को पत्र भी भेजा है।