हल्द्वानी (योगेश शर्मा)– मुन्ना पोखरिया सारे सूबे के लिए अंजान सा नाम हो लेकिन हल्द्वानी की जनता और वहां के मेयर जोगेंद्र रौतेला मुन्ना पोखरिया को बखूबी पहचानते हैं।
हालांकि आज मुन्ना ने जो किया उससे पूरे सूबे की मीडिया में मुन्ना पोखरिया सुर्खियों में आ गए हैं। मुन्ना ने आज न केवल हल्द्वानी के मेयर को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया बल्कि अपने ऐलान से पुलिस के हाथ पांव भी फुला दिए।
दरअसल मुन्ना पोखरिया वार्ड नंबर 9 के पार्षद हैं उन्होने नगर निगम के मौजूदा मेयर जोगेन्द्र रौतेला पर अपने वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाया। बता यहां तक रहती तो गनीमत थी मुन्ना ने आत्मदाह करने की धमकी तक दे दी। जैसे ही ये बात पुलिस तक पहुंची पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में पुलिस ने पार्षद मुन्ना पोखरिया को आत्मदाह करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद मुन्ना को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के सामने पेश किया गया। जहाँ उसको भविष्य में इस तरह से आत्मदाह ना करने की चेतवानी और जमानत देकर पर छोड़ दिया गया।