National : पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर, एक दारोगा की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर, एक दारोगा की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news
FILE PHOTO

appnu uttarakhand newsमुम्बई महाराष्ट्र में कोरोना का कहर पुलिसकर्मियों पर बरप रहा है। अब तक 1000 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. वहीं एक बुरी खबर मुंबई पुलिस विभाग से है। जी हां मुंबई में एक एएसआइ की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के एक एएसआई की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।

मुंबई पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया कि मुंबई पुलिस को विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन से एएसआई सुनील दत्तात्रे कलगुत्कर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सूचित करने का अफसोस है। एएसआई कलगुत्तार कोरोनो वायरस से जूझ रहे थे। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं कलगुत्कर परिवार के साथ हैं।”

Share This Article