Big NewsUttarakhand

तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, प्रदेश में मिले 24 घंटे के भीतर 94 नए संक्रमित, एक की मौत

राज्य में कोरोना अपने पांव पसारने लगा है। प्रदेश में भी लगतार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 94 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है और 79 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।

देहरादून जनपद में मिले सबसे अधिक मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में 292 सक्रिय मामले हैं। शनिवार को 785 सैंपलाें की जांच की गई। इसमें से 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें से सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव देहरादून से मिले हैं।

24 घंटे के भीतर 94 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

देहरदून जनपद से 48 संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 29, हरिद्वार में चार, टिहरी और बागेश्वर जनपद में तीन-तीन, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद में दो-दो, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button