Dehradunhighlight

देहरादून नगर निगम के हेल्थ इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि, नगर निगम सील

ayodhaya ram mandirदेहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोरोना शतक और डबल शतक लगा रहा है। प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 7800 के पार हो गया है। दिन बा दिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे. वहीं मंगलवार रात देहरादून नगर निगम के एक कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम को सील कर दिया गया है। बुधवार सुबह से ही निगम को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है साथ ही कर्मचारी के सम्पर्क में आने वालो लोगो को ट्रेस किया जा रहा है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की निगम के स्वास्थ्य विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट कल रात पॉजिटिव आई है, जिसके तहत सुरक्षा के मद्देनज़र आज पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही आज निगम को बंद कर दिया गया है कल निगम में सुचारु रूप से काम शुरू हो जायेगा।

Back to top button