Big NewsDehradun

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना के मामलों में फिर हल्का उछाल, आज आए इतने मामले, 19 की मौत, 695 हुए रिकवर

Corona big breaking form uttarakhand

देहरादून : आज शुक्रवार को उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आया है। जी हां बता दें कि आज 400 से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं 19 लोगों की मौत हुई है हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थी। आज प्रदेश भर में 463 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वही बता दें कि आज 695 लोग रिकवर होकर घर लौटे हैं।

बता दे कि आज अल्मोड़ा में 30, बागेश्वर में 22, चमोली में 12, चंपावत में 25, देहरादून में 124, हरिद्वार में 93, नैनीताल में 53, पौडु़ गढ़वाल में 13  पिथौरागढ़ में 45, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी गढ़वाल में 15  उधम सिंह नगर में 20 और उत्तरकाशी में 3 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 336616 तक पहुंच गया है।

Back to top button