देहरादून। राज्य के संविदा, दैनिक, तदर्थ कर्मचारियों के पक्के होने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार के कैबिनेट ने 31 दिसंबर 2011 तक संविदा पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। पांच साल तक की लगातार सेवा देने वाले ऐसे कर्मचारियों को नियमिती करण का लाभ मिलेगा। अभी तक सिर्फ 31 दिसंबर 2013 तक पांच साल की सेवा पूरी करने वालों को ही नियमितीकरण का लाभ मिल पा रहा था। कैबिनेट ने बुधवार को नियमितीकरण में संशोधन करते हुए 31 दिसंबर 2016 तक पांच साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान भी किया है। राज्य के विभिन्न विभागों में ऐसे कर्मियों की संख्या तकरीबन सात हजार है।