HaridwarBig News

तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य घायल

रुड़की से एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर बोगी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर

हादसा शनिवार का है। जानकारी के अनुसार पनियाला गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने पीछे से एक ट्रैक्टर बोगी पर जोरदार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर नाम के एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में एक शख्स की मौत, एक घायल

बताया जा रहा है जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर पनियाला गांव के पास हाईवे से गुजर रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मार दी। हादसे में अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल शख्स को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटने के बाद से अकबर के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button