Big NewsHaridwarPolitics

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म होने पर किया प्रदर्शन, कई नेता हुए गिरफ्तार

राहुल गांधी का संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद से ही देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस के नेता आंदोलन की राह पर हैं। पूरे प्रदेश में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेसी नेताओं ने सत्याग्रह कर विरोध दर्ज किया। जिसमें कुछ नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई है।

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश है। जिसके चलते धर्मनगरी हरिद्वार में जिला कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया था। इस सत्याग्रह के लिए आज रविवार को जैसे ही कांग्रेसियों ने गांधी पार्क का रूख किया तो कांग्रेसियों को वहां तैनात भारी पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा की सरकार में सत्याग्रह करना भी अपराध हो गया है- कांग्रेस

सत्याग्रह के लिए जा रहे कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रसियों में भारी आक्रोश है। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के चरणों मे बैठ कर सत्याग्रह करना भी भाजपा की सरकार में अपराध हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सत्याग्रह करना भी सरकार की नजर में अपराध है तो वे गिरफ्तारी को तैयार हैं।

कांग्रेसियों ने अपने साथ हुए बर्ताव को बताया सरकार की हठधर्मिता 

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेसियों की गिरफ्तारी को ज्वालापुर विधायक रविबहादुर ने सरकार की हठधर्मिता बताया। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि गांधी जी के देश मे अब सत्याग्रह करना भी अपराध हो गया है।

परीक्षाओं के चलते धारा 144 लगी होने के चलते हुई कांग्रेसियों की हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस का कहना है कि कांग्रेसियों को पहले ही बता दिया गया था कि उनके पास इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नही थी। बोर्ड परीक्षाओं के चलते धारा 144 लागू है। धारा 144 लागू होने के कारण ही कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button