Haridwarhighlight

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को दूरबीन से ढूंढ रहे कांग्रेसी, जमकर प्रदर्शन

cm pushkar singh dhami

हरिद्वार : मंगलौर रोडवेज बस स्टैंड पर भाजपा के हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ निशंक पोखरियाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लापता सांसद व ढूढने वालों को 1 कुन्तल लड्डू देने के नाम से बैनर बनाकर अलग अंदाज में ही विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने दूरबीन द्वारा सांसद को एनएच 58 हाइवे पर ढूढते हुए प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी आदित्य राणा ने कहा कि भाजपा के हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल कही गुम हो गए है दूरबीन से ढूंढने के बाद भी नजर नही आ रहे है। जबसे हरिद्वार की जनता ने भाजपा सांसद बनाकर भेजा है तबसे हरिद्वार की जनता अपने सांसद को ढूंढने में लगी हुई है। शिक्षामंत्री रहते हुए भी हरिद्वार की जनता को एक बेहतर कॉलेज तक नहीं दे पाए। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है और साथ ही प्रदेशभर में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। किसान बेहाल है और भाजपा के सांसद जनता को मूर्ख बना रहे हैं। लेकिन इस बार उत्तराखंड की जनता जाग चुकी है और उत्तराखंड प्रदेश में जनता भाजपा सरकार को कड़ा जवाब देगी।

आपको बता दें कि ये पहला बार नहीं है जब सांसद का विरोध किया जा रहा है। बल्कि इससे पहले हरिद्वार से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के गुमशुदा होने के पोस्टर जगह जगह चिपकाए गए थे।

Back to top button