highlightPolitics

Kedarnath by-poll : केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में उतरे कांग्रेस के दिग्गज, कहा- आम जनता BJP को सबक सिखाने को तैयार

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। क्यूंजा घाटी के कण्डारा, भणज और गबनी गांव में कांग्रेस ने चुनावी नुक्कड़ सभाएं की। जिसमें कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी आम जनता को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में उतरे कांग्रेस के दिग्गज

क्यूंजा घाटी के कण्डारा, भणज और गबनी गांव में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल योजनाए बना रही हैं जो केवल कागजों तक ही सिमिति हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में आपदा आई लेकिन सरकार ने पीड़ितों को मुहावजा नहीं दिया।

आम जनता BJP को सबक सिखाने को तैयार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बार केदारनाथ की जनता भाजपा उसकी करतूतों की सजा देने को तैयार है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी के कहा भाजपा राज में बाबा केदार का सोना चोरी गया। इसके साथ ही जगह-जगह अपराधों का बोलबाला है। प्रदेश में विधानसभा बैक डोर भर्ती, पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दे आम जनता बीजेपी को सबक सिखाने को तैयार है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button