Big NewsDehradun

सरकार को कांग्रेस का साथ, कांग्रेस अध्यक्ष बोले सरकार का निर्णय सही

breaking uttrakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 1 सप्ताह तक मनाए जाने के निर्णय का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी स्वागत किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने 1 सप्ताह तक राज्य स्थापना दिवस मनाने का जो निर्णय लिया है, उस निर्णय के लिए वह सरकार के साथ है।

सरकार के एक सप्ताह तक कार्यक्रम मनाये जाने को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं टीवी चैनल को दिए गए विज्ञापन को लेकर भी सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बावजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वो सरकार के साथ हैं और उनके इस तरह के कार्यक्रम करने से सहमत हैं

Back to top button