highlightUttarakhand

मणिपुर के रुझानों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले देश की जनता का हो रहा अपमान

देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुवाती रुझानों के चलते एनडीए और इंडिया गठबंधन में आपसी टक्कर नज़र आ रही है। उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने फिलहाल शुरुआती आंकड़े देखते हुए इसे गठबंधन के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है।

मणिपुर के रुझानों पर जताई नाराजगी

वहीं मणिपुर के रुझानों से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा काफी नाराज नजर आए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मणिपुर के रुझानों को लेकर कहा कि मणिपुर में महिलाओं का उत्पीड़न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी वहां जीत रही है। ये साफ तौर पर देश की जनता का अपमान है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले को चुनाव में हतकंडा बताया है।

उत्तराखंड में पांचो सीटों पर भाजपा इतने वोटों से आगे

  • टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह 61,575 वोटों से आगे।
  • गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी 56,384 वोटों से आगे।
  • अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा 107633 वोटों से आगे।
  • हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत 26,463 वोटों से आगे।
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट 1,78359 वोटों से आगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button