कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उधम सिंह नगर के सितारगंज में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उधम सिंह नगर के सितारगंज पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रतिभाग किया।
प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासन में देश, प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। लोग पूंजीपतियों की सरकार से त्रस्त हैं।
सरकार अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ रही गरीबों के आशियाने
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूंजीपतियों की सरकार को गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सरकार प्रदेश में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ रही है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को तोड़ सरकार लोगों को ठोस पहुंचा रही है। इसके लिए जनता सरकार को माफ नहीं करेगी।
कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को करें मजबूत
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर के मेनका हॉल में सोमवार को शाम छह बजे हुई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए एकजुट होकर जनता के बीच जाएं। जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता देश, प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं।