
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि आज
पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस नेता नव प्रभात कहां की स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास हुआ था। उन्हीं के कारण प्रदेश में बड़े निवेश आए थे।
जो आज भी प्रदेश की आर्थिकी की को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी ने प्रदेश में जो भी काम किया आज भी प्रदेश की वही स्थिति है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में उनके साथ काम करने का मौका मिला।
दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता थे एन डी तिवारी
आपको बता दें कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ही एक ऐसे इकलौते नेता थे जो कि दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री बने थे। स्व एन डी तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। उत्तर प्रदेश में वो साल 1976 से 1977, 1984 से 1985 और 1988 से 1989 तक मुख्यमंत्री रहे। जबकि उत्तराखंड में वो साल 2002 से 2007 तक मुख्यमंत्री रहे।
नैनीताल में जन्मे थे एन डी तिवारी
साल 1925 में नैनीताल जिले के बलूती गांव में नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ था। तब ना तो उत्तराखंड का गठन हुआ था और ना ही उत्तर प्रदेश का। तब इस इलाके को यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद इसे उत्तर प्रदेश का नाम मिला। 18 अक्टूबर 2018 को 93 साल की उम्र में देहांत हो गया।