Haridwar NewsHighlight

बेटी के साथ गैंगरेप! महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की पीड़िता से मुलाकात, दिलाया साथ का भरोसा

हरिद्वार में बीते एक महीने पहले सामने आए भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा के परिवार से जुड़े दुष्कर्म मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. अब इस प्रकरण में महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए पीड़िता से मुलाकात की और उसे हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की पीड़िता से मुलाकात

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला और संगठन की अन्य पदाधिकारियों ने पीड़िता से मुलाकात की. भाजपा नेत्रियों ने किशोरी को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उसके साथ खड़ी है. उन्होंने किशोरी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उसे डरने की जरूरत नहीं है और न्याय की लड़ाई में महिला कांग्रेस उसके साथ है.

SSP से मुलाकात कर की तेज जांच की मांग

पीड़िता से मुलाकात के बाद रौतेला ने हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मामले में निष्पक्ष और तेज़ जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने किशोरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. कांग्रेस ने इस घटना को शर्मनाक और अमानवीय बताया.

पूर्व भाजपा नेत्री ने कराया था अपनी ही बेटी का गैंगरेप

बता दें हरिद्वार से पूर्व भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा ने अपनी नाबालिग बेटी का अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से यौन शोषण कराया था. मामले का खुलासा तब हुआ जब अनामिका के पति में पुलिस को तहरीर दी. आरोप साबित होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया था.

ये भी पढ़ें : पूर्व BJP नेत्री ने अपनी नाबालिग बेटी का कराया गैंग रेप, अब हुई गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें