highlightOpinion

Kedarnath By-Election : बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस कर रही केदारनाथ की आस्था का अपमान

केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी प्रवक्ता सुरेश ने प्रेस वार्ता की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। इस उपचुनाव में केदारनाथ की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

कांग्रेस कर रही केदारनाथ की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम

केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए भाजपा के प्रवक्ता से लेकर दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हुए हैं। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए है। केदारनाथ का विकास भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने किया है।

केदारनाथ की जनता उपचुनाव में सिखाएगी सबक

सुरेश जोशी का कहना है कि सरकार विकास के साथ ही संस्कृति को बचाने का कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस आस्था के खिलाफ कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस केदारनाथ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को छोड़ केदारनाथ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है। केदारनाथ की जनता इस उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

हिंदुत्व का विरोध कर रही है कांग्रेस

सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा के दस साल में यात्रा की सुगमता पर कार्य किया है। उत्तराखंड सरकार की जो योजनाएं हैं उन्हें लागू करने का काम किया जा रहा है। हर घर नल योजना के तहत हर गांव को जल देने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए केदारनाथ उपचुनाव को लेकर जनता के बीच जा रही है ।

कांग्रेस हिंदुत्व के खिलाफ नेगेटिव मैसेज फैलाने का काम कर रही है और हिंदुत्व का विरोध कर रही है। कांग्रेस हिंदुत्व का विरोध करती है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया जा रहा है। ऐसा कहकर कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को बदनाम करने का काम कर रही है। चोपता में मिली शराब में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की खड़ी गाड़ी पर कांग्रेस ने शराब रखवाकर भाजपा को बदनाम किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button