Big NewsDehradun

कर्नाटक विस चुनाव में कांग्रेस को मिला बहुमत, करन माहरा ने जीत को बताया ऐतिहासिक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव के नजीते काफी ऐतिहासिक है। इसके साथ ही कांग्रेस की जीत पर उत्तराखंड में भी कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कर्नाटक जीत पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद देशभर में कांग्रेसी जात का जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में भी जीत के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कर्नाटक विधानसभा में जीत पर कहा कि कर्नाटक चुनाव के नजीते काफी ऐतिहासिक है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चुनावों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफी असर रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की स्टेट लीडरशीप काफी मजबूत है। जिसकी वजह से चुनाव में काफी अच्छे परिणाम आए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां एक ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल में हारे तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे कर्नाटक को जीताने में सफल हुए हैं। जो कि सराहनीय है।

उत्तराखंड कांग्रेस में जश्न का माहौल

कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद उत्तराखंड में जीत का माहौल है। कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेसी जीत का जश्न मना रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button