Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

श्रीनगर में गरजे सीएम योगी, कहा- कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहती है राम सबके हैं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ ही किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पहले कहते थे राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं

पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में सीएम योगी ने आज जनसभा की। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।

कांग्रेस चेहरा देखकर योजनाओं का देती थी लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देती थी। लेकिन भाजपा की योजनाओं का लाभ सबको मिलता है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस संकल्प पत्र के युवा, महिला, किसान आधार हैं। उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र नेशन फर्स्ट बनाम फैमिली फर्स्ट है।

कांग्रेस ने मंदिरों के पैसा धर्मातंरण में लगाया

श्रीनगर में उन्होंने कहा पहले कोई केदारनाथ और बद्रीनाथ का जिक्र नहीं करता था लेकिन आज करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिरों के पैसा धर्मातंरण में लगाया। मंदिरों के पैसा मदरसों में लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई बेटी और व्यापारी को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। उन्होंने पौड़ी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से पांचों सीट पर भाजपा को जीताएं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button