highlightNainital

Election 2024 : मतदान करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, लोगों से की अपने मत का प्रयोग करने की अपील

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कालाढूंगी क्षेत्र के गैबुआ में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

मतदान करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी

नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने मतदान करने के बाद मतदाताओं से अपील की है की वह अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व को और मजबूत बनाएं। प्रकाश जोशी ने कहा की चुनाव में मत का प्रयोग करने से देश की तकदीर बदलती है और देश विकास की ओर आगे बढ़ता है।

83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय

बता दें आज प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। इस दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला रहा है। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी और मां के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button