highlightPolitics

गृहमंत्री के बयान का विरोध जारी, रामनगर में कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला

गृहमंत्री अमित शाह के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने इसे अपना सबसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। रामनगर में आज कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।

रामनगर में कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला

गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर अब कांग्रेस का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। रामनगर में आज युवा कांग्रेस ने अमित शाह का पुतला फूंका, नारेबाजी की और विरोध में पुतले पर लात-घूंसे बरसाए। रामनगर के मालधन चौराहे पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।

भाजपा बार-बार संविधान निर्माता का कर रही अपमान

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार संविधान निर्माता का अपमान कर रही है। दलित विरोधी मानसिकता रखती है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि भाजपा संविधान की हत्या करने पर तुली हुई है।

उन्होंने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रदर्शन और बड़े स्तर पर होगा। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष नितिन प्रधान ने सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि दलितों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button