Dehradunhighlight

हमला : गैरसैंण में तंबू में कांग्रेस ने चलाई विधानसभा और भाजपा लगा रही अपनी मुहर, कर्ज में सरकार

appnu uttarakhand newsदेहरादून : गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर वार करते हुए कहा कि गैरसैण में तंबू में विधानसभा कांग्रेस ने चलाई…शिलान्यास कांग्रेस ने किया और अब बीजेपी सरकार उसका नामकरण करके अपनी मुहर लगाना चाहती है। सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

कहा कि कांग्रेस का पहले से ही कहना है कि गैरसैंण को पूर्ण कालीन राजधानी घोषित की जाए।सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि अगर यहां पर विधानसभा बन रही है तो पूर्ण कालीन राजधानी भी गैरसैंण में ही बनेगी। इस प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि 2 राजधानी यहां से चला सके। सरकार कर्जा लेकर कर्मचारियों को सैलरी दे रही है और दो राजधानी चलाने की बात करते हैं। सरकार के पास कोई भी रोडमैप नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है!

Back to top button