UttarakhandUdham Singh Nagar News

कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को दो बदमाश गोली मार हुए फरार, हायर सेंटर किया रेफर

उधमसिंह नगर के खुरपिया फार्म में सूरजमल अग्रवाल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को दो बदमाश गोली मार कर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को देर रात सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बदमाश गोली मार हुए फरार

खुरपिया के खलुआ नाला निवासी मौसमी लाल (40) पुत्र पंचम नगर के सूरजमल अग्रवाल कॉलेज में पिछले 15 साल से सुरक्षा गार्ड हैं। जानकारी के अनुसार घायल मौसमी लाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी चंदा के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकला था। घर से कुछ दूरी पर उसकी पत्नी शौच के लिए बैठी इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने रुककर उनपर हमला कर दिया।

युवक मौसमी लाल पर फायरिंग झोंक मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने बाइक पर बैठाकर ही पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टर ने बताया कि गोली गले से कुछ नीचे अंदर ही फंसी हुई है। पीड़ित को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना में लहुलुहान मौसमी ने बताया कि उसकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। उसे जानकारी नहीं है की वो लोग कौन थे। सूचना पर एसएसआई सुनील सुतेड़ी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल से घटना की पूरी जानकारी लेकर जांच में जुट गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें