UttarakhandBig News

प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जताई बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी। जहां एक ओर पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी अब पारा गिरने लगा है।

प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस वजह से हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इन तीन दिनों में मैदानी जिलों में हल्की बारिश तो पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होगी।

तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 15, 16 और 17 अक्टूबर को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जताई बर्फबारी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की‌ संभावना‌ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button