Big NewsUttarakhand

Harela : प्रदेश में लोकपर्व हरेला की धूम, सीएम धामी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रदेश में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश में लोकपर्व हरेला की धूम

प्रदेश में आज लोकपर्व हरेला मनाया जा रहा है। हरेला पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खास त्यौहार है। ये त्यौहार हरियाली और खुशहाली के लिए पहाड़ों पर मनाया जा है। आज पूरे प्रदेश में लोकपर्व हरेला पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी किया जा रहा है।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

जी रया, जागि रया.. फूल जैसा खिली रया.. यौ दिन यौ मास, सभै भेटने रया ! इन पंक्तियों के साथ सीएम धामी ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ राज्यपाल ने भी प्रदशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button