देहरादून : दिल्ली में चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में भाजपा देश के दिल यानी की दिल्ली में जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटी है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जुटेंगे। जी हां 1 से 5 फरवरी तक सीएम दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा प्रदेश के अन्य भाजपा नेता भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली विस चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री रावत का दिल्ली दौरा 1 फरवरी से शुरू हो रहा है जो की 5 फरवरी तक रहेगा। सीएम दिल्ली में कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का बिगुल बजाएंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क भी करेंगे। इसी के साथ दिल्ली विस चुनाव में स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सांसद भी निरंतर सक्रिय हैं। बताया कि इन दिनों कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी दिल्ली विस चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।