highlightUttarakhand

अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी, सीएम धामी ने मिलकर जाना हाल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

सीएम धामी ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का जाना हाल

आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाल जाना। बता दें कि कोश्यारी की तबीयत ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button