Nainital News

नैनीताल को सीएम धामी ने दी 132 करोड़ की सौगात, बोले नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा जिला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में 132 करोड़ की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा की आज लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

नैनीताल को सीएम धामी ने दी 132 करोड़ की सौगात

सीएम ने अपने संबोधन में कहा की राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर सीएम द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजना के अंतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत, हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना” कार्य कुल लागत 15443 लाख है जिसका भी भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पर सामने आया सीएम का बयान

वहीं बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। सीएम ने कहा कि इस मामले का निस्तारण पहले ही हो जाना चाहिए था। लेकिन अन्य राजनैतिक दल मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम निर्णय आने के बाद अब जिला प्रशासन अपनी आगे की कार्यवाही करेगा।

ये भी पढ़ें: SC का आदेश: बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से हटेगा अतिक्रमण, सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें