Big NewsDehradun

विपक्षी विधायकों के साथ सीएम धामी की बैठक हुई खत्म, जानिए बाहर आकर क्या बोले विधायक

सचिवालय में चल रही सीएम और विपक्षी विधायकों की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायक शामिल थे। बैठक के खत्म होने के साथ ही चर्चाएं भी तेज हो गई है।

सीएम धामी की विपक्षी विधायकों के साथ बैठक हुई खत्म

सीएम पुष्कर सिंह धामी के के नेतृत्व में विपक्ष और निर्दलीय विधायकों की बैठक का आज आयोजन किया गया था। सचिवालय में चल रही बैठक अब समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में गढ़वाल मंडल के कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे।

सीएम धामी के निर्णय की विपक्षी विधायकों ने की सराहना

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों के विधानसभाओं में विकास कार्यो की समीक्षा की। इसके साथ ही सीएम धामी ने विधानसभाओं के बारे में भी जानकारी ली।

सीएम धामी ने कहा कि वो सभी विधानसभाओं को एक नजर से देखने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम धामी के निर्णय की विपक्षी विधायकों ने सराहना की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button