highlightUdham Singh Nagar

CM Dhami Birthday : युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन, भंडारे का भी हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम युवा भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और सीएम धामी की दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा।

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन

रूद्रपुर में सीएम धामी का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया है। इस अवसर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने लंगर ग्रहण किया। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है और सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के नए आयाम लिख रही है।

CM DHAMI BIRTHDAY
सीएम का मनाया जन्मदिन

सीएम धामी ने राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया

भाजपा नेता चुघ ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार आपस में मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी विकास की सोच रखते हैं और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि भाजपा की एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और युवा मोर्चा में रहते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ा उसके पश्चात खटीमा के विधायक बने अपनी कुशल और बेहतरीन कार्यशैली के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।

CM DHAMI BIRTHDAY
भंडारे का किया गया आयोजन

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। देश-विदेश के मानचित्र पर उत्तराखंड का नाम अंकित किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी सदैव राज्य के लोगों और पार्टी के हित में कार्य करते हैं और उनके नेतृत्व में युवा लगातार पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि आने वाला कल भी भाजपा का ही होगा। उन्होंने सीएम धामी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button