Big NewshighlightNainitalUttarakhand

सीएम धामी की बड़ी घोषणा, हल्द्वानी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर

cm dhami

हल्दवानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाया जाएगा। सीएम धामी ने इसकी घोषणा की है। सीएम ने हल्दवानी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लोकार्पण में पहुंचे थे।

सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर बड़ी घोषणा की है। सीएम ने हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही चिड़ियाघर के लिए बजट जारी करेगी। सीएम ने कहा कि इस चिड़ियाघर का निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर का किया जाएगा।

हल्द्वानी में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र

सीएम धामी ने कहा कि सरकार लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र बनेगा। और जल्द ही हल्द्वानी को नशा मुक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही हल्द्वानी में जल्द ही आधुनिक कैथ लैब की भी  शुरुआत की जाएगी।

हल्द्वानी को दी ये सौगात

सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर हल्द्वानी को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोलापार में सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में जनता को 35 करोड़ की लागत से बना ये प्लांट समर्पित किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button