DehradunBig News

रवि बडोला हत्याकांड मामले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर

रवि बडोला हत्याकांड मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम धामी के निर्देश पर आरोपी सोनू भारद्वाज की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

cm dhami news

आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर

मुख्यमंत्री धामी पहले भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। सीएम धामी ने आरोपी सोनू भारद्वाज की भूमि से तीन दिनों में कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। भारद्वाज की रायपुर स्थित भूमि पर धामी सरकार का बुलडोजर चलाया जाएगा।

ये है पूरा मामला

सोनू भरद्वाज अपने भाई मोनू के साथ मिलकर ब्याज का काम करता था। शनिवार को सागर नाम के युवक ने एक वाहन को सोनू के घर के पास सवा चार लाख रूपये में गिरवी रख कर गया था। वाहन का मालिक दीपक बडोला था, जिसकी बिना रजामंदी से सोनू ने वाहन को गिरवी रख दिया था।

दीपक बडोला को जानकारी होने पर उसने सागर यादव से अपना वाहन वापस मांगा तो शम्भू यादव ने दीपक बडोला को गाली गलौच व वाहन वापस न करने की धमकी दी। जिस पर दीपक ने सोनू भारद्वाज से अपना वाहन वापस मांगने के लिए संपर्क किया पर सोनू ने वाहन देने से मना कर दिया।

दीपक अपने दोस्त सुभाष और मनोज नेगी के साथ शनिवार रात को सोनू से अपना वाहन वापस मांगने के लिए सोनू के घर गया। इस दौरान सोनू के साथी रामवीर ने तीनों पर फायरिंग कर घायल कर दिया। जिसमें दीपक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button