Big NewsUttarakhand
बड़ी खबर : जंगल की आग की घटनाओं पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 17 अधिकारियों पर गिरी गाज

देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम धामी ने आग की घटनाओं पर बड़ा एक्शन लिया है। सीएम धामी ने आग लगने की घटनाओं में लापरवाही बरतने पर 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
लापरवाही बरतने पर 17 अधिकारियों पर गिरी गाज
वनाग्नि की घटनाओं में लापरवाही बरतने पर 17 अधिकारियों पर गाज गिरी है। 10 अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आदेश जारी हुआ है। 2 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पांच अधिकारियों को अटैच किया गया है।
