Dehradun News

Rahul Gandhi से पहले देहरादून में CM धामी का ‘युवा अग्निवीर संवाद’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

देहरादून के बन्नू स्कूल में आज राहुल गांधी का शाम को युवाओं के साथ छात्रों की गूंज संवाद प्रस्तावित है। हालांकि इससे पहले राजधानी में युवा अग्निवीर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

देहरादून में CM धामी का ‘युवा अग्निवीर संवाद’

देहरादून के कुआंवाला मैदान में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। इस दौरान वो आर्मी जैकेट पहने नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। कार्यक्रम से पहले वहां पहुंचने वाले सभी युवाओं की एंट्री से पहले सुरक्षा जांच हुई। तो वहीं पूरे प्रोग्राम की निगरानी ड्रोन से रखी जा रही है।

कर सकते हैं बड़ी घोषणा

कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर से करीब दो हजार युवा पहुंचे है। जिसमें कॉलेजों और स्कूल के छात्र शामिल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्नवीर योजना से प्रेरित युवा और पूर्व सैनिक मौजूद है। खबरों की माने तो इस दौरान सीएम धामी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते है। अग्निवीर योजना से जुड़े युवाओं के लिए सीएम धामी बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें