Big NewsPolitics

आज दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री गडकरी से करेंगे मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में होंगे। सीएम धामी आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।

सीएम धामी आज केंद्रीय मंत्री गडकरी से करेंगे मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही सीएम अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि सीएम धामी ने अपने पिछले दिल्ली दौरे के में गडकरी से मुलाकात का समय लिया था। लेकिन दिल्ली से बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री गडकरी से करेंगे ये मांग

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्री गडकरी मानसखंड कॉरिडोर के सड़क नेटवर्क के लिए सहयोग की मांग करेंगे।

इसके साथ ही सीएम देहरादून-टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल, मसूरी टनल व सैद्धांतिक तौर पर मंजूर हो चुके आधा दर्जन स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने की मांग भी कर सकते हैं

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button