Haridwar NewsBig News

सीएम धामी ने हरिद्वार में पैर धोकर किया शिव भक्त कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

हरिद्वार में अभी तक डेढ़ करोड़ से अधिक कांवड़िये गंगाजल भर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया.

सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ियों के पैर धोकर और फूल माला पहना कर सभी शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया. सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी यात्रा है. सीएम के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई.

सीएम धामी बोले दी जा रही सुविधाएं

मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में देश भर से भगवान शिव के अनुयायी उत्तराखंड आते हैं. वे हमारे अतिथि हैं इसलिए देवभूमि उत्तराखंड में उनका भव्य स्वागत होना चाहिए. हमें उन्हें सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए. उनकी सुविधा के लिए उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें