Highlight

सीएम धामी ने ली चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक, बोले लापरवाही मिलने पर सीधे की जाएगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा की। बैठक में सीएम धामी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय से चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कहीं भी लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

उच्चाधिकारियों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्चाधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी निरंतर फील्ड में रहें।

दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाए प्राथमिकता

सीएम धामी ने कहा कि यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए अब संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मंदिरो में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक समान समय मिले। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन एवं दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए।

मानसून को लेकर पूरी की जाए तैयारियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आगामी मानसून सीजन को लेकर भी सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाए। बरसात के दौरान चारधाम यात्रा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें