Big NewsUttarakhand

गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, विस अध्यक्ष को ही नहीं दिया निमंत्रण

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। जहां एक ओर सीएम धामी कार्यक्रम में पहुंचे तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम में नजर नहीं आईं।

गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम

भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। सीएम धामी ने यहां परेड की सलामी ली। बता दें कि इस से पहले सीएम धामी ने राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई थी।

विस अध्यक्ष को ही नहीं दिया निमंत्रण

जहां एक ओर भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सीएम धामी नजर आए तो वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंड्डूरी नजर नहीं आई। इस बारे में बज विस अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चमोली जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन कार्यक्रम का निमंत्रण उन्हें प्राप्त नहीं हुआ।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें