HighlightDehradun News
World Environment Day पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण, सभी से की पर्यावरण के संरक्षण की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में पत्नी के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।
सीएम धामी ने किया पौधरोपण
सीएम धामी ने आज शासकीय आवास पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।