UttarakhandBig News

UKSSSC पेपर लीक मामले पर सामने आया सीएम धामी का बयान, कह दी ये बड़ी बात

UKSSSC कथित पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा किसी भी कीमत पर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

युवाओं के भविष्य के साथ नहीं होगा खिलवाड़: CM

UKSSSC पेपर लीक मामले पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के साथ सरकार काम कर रही है।

100 से ज्यादा नकल माफियाओं को भेजा है जेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। सीएम ने कहा हाल ही में एक दोषी को पकड़ा भी गया है, जल्द जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी और युवाओं के हित में जो भी निर्णय महत्वपूर्ण होंगे उसे पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक केस, मुख्य आरोपी खालिद को किया हरिद्वार से अरेस्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें