Tehri Garhwalhighlight

टिहरी हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन, सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुए हादसे पर मृतकों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई. जबकि 16 यात्री घायल हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

बता दें टिहरी के जाजल फकोट में कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि मृतकों की संख्ता बढ़कर अब तीन पहुंच गई है. जबकि 16 कांवड़िये घायल बताये जा रहे हैं. जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कांवड़ियों से भरा ट्रक ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहा था.

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हुए हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है. सीएम ने कहा जाजल फकोट के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. सीएम ने कहा घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है.

ये भी पढ़ें : टिहरी में हादसा : कांवड़ियों का ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 घायल

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button