Big NewsPolitics

केंद्रीय मंत्री गडकरी से सीएम धामी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम धामी तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में है। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी को कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल भेंट की।

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सोमवार को अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन मुलाकात की है। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ ही राज्य के अन्य स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से किया ये अनुरोध

सीएम पुष्कर सिंह धामी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से सीआइआरएफ के प्रस्तावों पर वित्तीय एवं प्रशासकीय अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। इस पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सीआइआरएफ में राज्य को 250 करोड़ रूपये की परियोजना की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम धामी और कंद्रीय मंत्री गडकरी ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों के साथ ही रोप वे व टनल के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button