Big NewsPolitics

सीएम धामी ने गृह मंत्री से की मुलाकात, UCC पर हुई चर्चा

सीएम पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं। जहां उन्होंने रविवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

सीएम धामी ने की गृह मंत्री शाह से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम धामी ने रविवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही यूसीसी पर भी चर्चा हुई।

मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम ने शाह से मांगा मार्गदर्शन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी गृह मंत्री शाह से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष और उसके कुछ सदस्यों ने भी गृह मंत्री शाह से मुलाकात की।

जल्द लागू हो सकता है यूसीसी

सीएम धामी की गृह मंत्री से मुलाकात के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए धामी सरकार जल्द ही कदम उठा सकती है। सरकार को विशेषज्ञ समिति किसी भी दिन यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें