Dehradunhighlight

देहरादून के विकास कार्यों को लेकर CM की समीक्षा बैठक, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करें।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा नहीं बर्दाश्त: CM

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रदेश की एक-एक इंच सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नागरिकों की समस्याओं का तत्काल हो समाधान: CM

सीएम धामी ने कहा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस अभियान के माध्यम से सरकार जनता के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है।

पात्र नागरिकों को ही मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

सीएम ने कहा परिवार रजिस्टर, आयुष्मान कार्ड और बिजली कनेक्शन की गहन जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र नागरिकों को ही मिले। यदि फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अतिक्रमण पर चला पीला पंजा : 111 अवैध कब्जे ध्वस्त, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button