Uttarakhand Loksabha ElectionsHaridwar

झबरेड़ा में सीएम धामी ने की जनसभा, कांग्रेस पर बोला हमला, कहा वोट की चोट से सबक सिखाएगी जनता

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को झबरेड़ा पहुंचे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

cm dhami news

सीएम धामी ने कहा मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को वोट की चोट से सबक सिखाने का कार्य करेगी।

cm dhami news

सीएम ने कहा प्रदेश की चुनावी जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात को परिलक्षित करता है कि इस लोकसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की विश्वासरूपी मुहर लगने जा रही है।

cm dhami news

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button